फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   NSE BSE 19 October 2021 Sensex opens above 62K Nifty crosses 18600 for the first time HUL Nestle in focus

NSE BSE 19 October 2021: 62 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने पहली बार छुआ 18,600 का आंकड़ा

Tue, 19 Oct 2021 09:43 AM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 19 Oct 2021 09:43 AM IST
सार

Stock Market LIVE Updates: बाजार की शुरुआत में आईटी, पावर, पीएसयू बैंक आदि सेक्टरों में एक फीसदी से ज्यादा तेजी दर्ज की गई। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी एक-एक फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
NSE BSE 19 October 2021 Sensex opens above 62K Nifty crosses 18600 for the first time HUL Nestle in focus
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

फेस्टिव सीजन में शेयर बाजार लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार 19 अक्तूबर को सेंसेक्स ने पहली बार 62 हजार का आंकड़ा पार किया। वहीं, निफ्टी भी 18 हजार 600 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 264.79 अंक ऊपर 62030.38 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 96.50 अंकों की बढ़त के साथ 18553.50 के स्तर पर हुई। सोमवार को शेयर बाजार 459.64 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 61,765.59 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 138.50 अंकों की बढ़त के साथ 18,477.05 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

आज इन कंपनियों के नतीजे आएंगे

कारोबार जगत के जानकारों के मुताबिक, मंगलवार को हिंदुस्तान यूनीलीवर, नेस्ले इंडिया, 5 पैसा कैपिटल, एसीसी, कंसोलिडेटेड कंस्ट्रक्शन कंसोर्टियम, डीसीएम श्रीराम, हीडलबर्ग सीमेंट, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, जुबिलैंट इनग्रेविया, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, मैस्टेक, नवीन फ्लोरिन इंटरनेशनल, नेल्को, नेटवर्क18 मीडिया, ओरिएंटल होटल्स, रैलीज इंडिया, राने ब्रेक लाइनिंग, शक्ति पंप्स, स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, टाटा स्टील, टीवी18 ब्रॉडकास्ट आदि कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा एलएंडटी का शेयर

कारोबार की शुरुआत में ही एल एंड टी के शेयर ने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया। इस वक्त यह शेयर 6,680 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि कंपनी आज तीसरी तिमाही के नतीजों का एलान करेगी, जिसमें कंपनी का मुनाफा तय माना जा रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11.1 फीसदी बढ़कर 551.7 करोड़ हो गया था। साथ ही, तिमाही नतीजों के आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 8.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी और यह 3,462.5 करोड़ से बढ़कर 3,767 करोड़ हो गया था। 

विज्ञापन

इन शेयरों में भी दिखी तेजी

गौरतलब है कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में खरीदारी और 6 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। इनमें एल एंड टी के अलावा टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, आईटीसी के शेयर में दो फीसदी से ज्यादा गिरावट नजर आ रही है। बाजार को आईटी शेयरों का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में भी तेजी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed