फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   nifty, sensex slides to a new low on thursday as auto companies shares fall

निफ्टी-सेंसेक्स में गिरावट जारी, ऑटो कंपनियों के शेयर बने बड़ी वजह

Thu, 10 Aug 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 10 Aug 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
nifty, sensex slides to a new low on thursday as auto companies shares fall
शेयर बाजार में भारी गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजारों में नरमी जारी रही। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 160 अंक गिरावट में खुला और एनएसई का निफ्टी 9900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में खुदरा तथा विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी से धारणा कमजोर रही है।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 160.05 अंक यानी 0.50 फीसदी टूट कर 31637.79 अंक पर रहा। ऑटो, पीएसयू, पावर, तेल एवं गैस, पूंजीगत वस्तुएं, बैंक और धातु समूह की कंपनियों के शेयर 1.40 फीसदी तक गिर गये। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 527.57 अंक कमजोर हो चुका है।
विज्ञापन


एनएसई का निफ्टी भी 50.60 अंक यानी 0.51 फीसदी लुढ़ककर 9857.45 अंक पर रहा। ब्रोकरों ने बताया कि भू-राजनैतिक तनाव के कारण अमेरिका एवं यूरोप में बिकवाली होने, एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत मिलने तथा विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी से घरेलू बाजार दबाव में रहे। इसके अलावा, टाटा मोटर्स और आयशर मोटर्स जैसी कंपनियों का तिमाही परिणाम उम्मीद से कमजोर रहने के कारण भी बिकवाली को बल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के शेयर 5.81 प्रतिशत कमजोर होकर 392.55 रुपये पर आ गये। नुकसान उठाने वाली अन्य कंपनियों में ओएनजीसी, अदानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, टाटा स्टील और बजाज ऑटो शामिल रहीं।

एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में हांग कांग का हैंग सेंग 1.52 फीसदी, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.06 फीसदी तथा जापान का निक्की 0.17 फीसदी नरम रहे। अमेरिका का डाउ जोंस कल 0.17 प्रतिशत गिरावट में रहा था।


26 पैसे टूटा रुपया
डॉलर मांग बढ़ने से आज शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे कमजोर होकर 64.10 पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 21 पैसे टूट कर 63.84 पर रहा था। कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के आठ सप्ताह के निचले स्तर से ऊपर उठने और घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत से रुपये पर दबाव रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed