फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   New York Stock Exchange Reopens Trading Floor After 2 Months of closure amid covid19 lockdown

कोविड-19 लॉकडाउन के बीच, दो महीने बाद फिर से खुला न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज

Tue, 26 May 2020 08:09 PM IST
Rajeev Rai बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
New York Stock Exchange Reopens Trading Floor After 2 Months of closure amid covid19 lockdown
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : social media

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत में अब चीजें पटरी पर लौटने को तैयार हो गई हैं। अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के इरादे के साथ यहां लॉकडाउन में ढील भी दी जाने लगी है। इसी कड़ी में मंगलवार को दो महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर से न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज खुल गया।

विज्ञापन


राज्यपाल एंड्रयू क्यूमो द्वारा प्रतिष्ठित घंटी बजाकर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के ट्रेडिंग फ्लोर को दो महीने बाद फिर से खोल दिया गया। हालांकि इस बार यहां हमेशा वाला शोर नजर नहीं आया और कुछ लोग ही मास्क लगाए नजर आए। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण मध्य मार्च से बंद एनवाईएसई को कड़े शर्तों और दिशानिर्देशों के साथ खोला गया है। यहां छह फुट की सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए ट्रेडिंग फ्लोर पर एक वक्त में कुछ व्यापारी ही मौजूद रहेंगे। उन्हें मास्क भी पहनना होगा।
विज्ञापन

 

NYSE के अध्यक्ष स्टेसी कनिंघम ने कहा कि 11 वॉल स्ट्रीट पर एक्सचेंज में प्रवेश करने वाले किसी को भी सार्वजनिक परिवहन से बचने के लिए कहा जा रहा है और प्रवेश से पहले उनका तापमान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सारे बदलाव कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए किए गए हैं।

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना से अमेरिका में जहां करीब 99 हजार मौतें हुई हैं वहीं न्यूयॉर्क में 29 हजार से अधिक लोगों की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed