फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   modi gold scheme not attractive gold

पीएम मोदी की गोल्ड स्कीम बेअसर, दो हफ्तों में जमा हुआ सिर्फ 400 ग्राम सोना

Fri, 20 Nov 2015 01:35 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
modi gold scheme not attractive gold

करीब दो सप्ताह पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम की शुरुआत की, जिसके तहत लोगों से अपना सोना बैंकों में जमा करने की अपील की गई। हालांकि, लोगों की तरफ से सोने की इस स्कीम में रुचि काफी कम देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


दो हफ्तों में इस स्कीम के तहत सिर्फ 400 ग्राम सोना ही जमा हो पाया है। आपको बता दें कि इस स्कीम का लक्ष्य 20 हजार टन सोना जमा करने की योजना थी, जबकि नतीजे काफी निराशाजनक दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इस स्कीम के तहत मंदिरों में पड़ा हुआ सोना भी बैंक में जमा किया जाना था, लेकिन मंदिरों की तरफ से भी इसे लेकर कोई खास रुचि नहीं दिखाई दे रही है।

ये हैं कुछ खास कारण

modi gold scheme not attractive gold

गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम में लोगों की रुचि न होने का एक बड़ा कारण यह है कि भारत में सोना सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ी चीज है।

जहां एक ओर लोग घर में रखे सोने से प्यार करते हैं, वहीं दूसरी ओर मंदिर में जमा सोने को भगवान को दिया दान मानकर पूजते हैं। इन कारणों से भी मोदी की ये स्कीम ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है।

वहीं बहुत से लोगों को इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी भी नहीं है। कई लोगों के मन में इसे लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं, जिसकी वजह से ये स्कीम अच्छे परिणाम नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed