फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   market capitalization of eight companies out of top 10 of sensex increased reliance on top

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों की बढ़ी बाजार हैसियत, शीर्ष पर रिलायंस

Sun, 22 Dec 2019 11:05 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 22 Dec 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
market capitalization of eight companies out of top 10 of sensex increased reliance on top

बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण ( बाजार हैसियत ) सम्मिलित तौर पर 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। बीते सप्ताह सबसे अधिक मुनाफा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( टीसीएस ) को हुआ यानी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक बढ़ा। 

विज्ञापन

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 56,604.72 करोड़ रुपये बढ़कर 8,33,986.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,475.04 करोड़ रुपये बढ़कर 7,09,932.25 करोड़ रुपये हो गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 10,744.95 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिसके बाद ये 10,13,892.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • विज्ञापन
  • एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 8,962.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद ये 4,15,667.65 करोड़ रुपये पर पहुंचा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इंफोसिस की बाजार हैसियत 8,836.3 करोड़ रुपये चढ़कर 3,11,719.03 करोड़ रुपये हो गई।
  • आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत में भी वृद्धि हुई। 5,491.87 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ यह 3,53,043.84 करोड़ रुपये हो गई।
  • भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई ) का बाजार पूंजीकरण 4,596.17 करोड़ रुपये उछलकर 3,01,518 करोड़ रुपये हो गया।
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 253.14 करोड़ रुपये बढ़कर 3,23,489.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • वहीं दो कंपनियों की बाजार हैसियत में कमी आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 12,599.2 करोड़ रुपये गिरकर 4,21,510.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • आईटीसी की बाजार हैसियत भी कम हुई। 491.58 करोड़ रुपये कम होकर यह 2,96,479.45 करोड़ रुपये पर आ गई। 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज 
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. कोटक महिंद्रा बैंक
8. इंफोसिस
9. भारतीय स्टेट बैंक
10. आईटीसी 

आलोच्य सप्ताह के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 671.83 अंक यानी 1.63 फीसदी की तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed