फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market Capitalization of 8 companies out of top 10 of sensex rose Reliance on top

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों की बढ़ी बाजार हैसियत, पहले स्थान पर रिलायंस

Sun, 09 Feb 2020 11:53 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 09 Feb 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Market Capitalization of 8 companies out of top 10 of sensex rose Reliance on top

बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) कुल मिलाकर 1,57,270.8 करोड़ रुपये बढ़ा है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक फायदा हुआ। वहीं केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स में 1,406.32 अंक यानी 3.53 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • पिछले सप्ताह मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 31,981.45 करोड़ रुपये बढ़कर 9,08,888.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • विज्ञापन
  • एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 23,503.35 करोड़ रुपये की बढ़त आई, जिसके बाद यह 6,80,391.85 करोड़ रुपये हो गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 23,385.05 करोड़ रुपये अधिक होकर 4,16,003.19 करोड़ रुपये हो गया।
  • भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 23,049.72 करोड़ रुपये बढ़ी और यह 2,94,381.87 करोड़ रुपये हो गई।
  • साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़त देखने को मिली। इसमें 20,676.16 करोड़ रुपये की वृद्धि आई और यह 3,47,086.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 18,617.38 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,67,512.81 करोड़ रुपये हो गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 15,484.2 करोड़ रुपये की बढ़त के बाद 2,86,033.80 करोड़ रुपये हो गया। 
  • कोटक महिंद्रा बैंक की बात करें, तो इसका बाजार पूंजीकरण 573.46 करोड़ रुपये चढ़कर 3,15,920.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बाजार हैसियत की बात करें, तो यह 10,656.8 करोड़ रुपये गिरकर 8,01,772.04 करोड़ रुपये पर आ गई।
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,296.88 करोड़ रुपये कम होकर 3,30,983.22 करोड़ रुपये पर आ गया। 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. इंफोसिस
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. भारती एयरटेल
10. भारतीय स्टेट बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed