फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market breaks on the first trading day of the week, Sensex slips 171 points, Nifty below 18350

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार टूटा, सेंसेक्स 171 अंक फिसला, निफ्टी 18350 के नीचे

Mon, 14 Nov 2022 03:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 14 Nov 2022 03:55 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (14 नवंबर) को सेंसेक्स 170.89 की गिरावट के साथ 61,624.15 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 20.55 अंकों की गिरावट के साथ 18,329.15 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Market breaks on the first trading day of the week, Sensex slips 171 points, Nifty below 18350
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार दबाव में दिखा। सोमवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट ढंग से कारोबार होता दिखा। आखिरकार बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 170.89 की गिरावट के साथ 61,624.15 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 20.55 अंकों की गिरावट के साथ 18,329.15 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 0.28% जबकि निफ्टी में 0.11% की गिरावट दिखी। सोमवार को बाजार कई बार लाल से हरे और हरे से लाल निशान के बीच कारोबार करता दिखा। सोमवार को सेंसेक्स की ओपनिंग लगभग 30 अंक टूटकर 61765 अंकों पर हुई। वहीं, निफ्टी 26 अंक मजबूत होकर 18376 अंकों पर खुला। सोमवार के कारोबार में रेमंड्स के शेयरो में सात प्रतिशत की बढ़त जबकि जोमैटो के शेयरो में चार प्रतिशत की गिरावट दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed