फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Mahindra Shares Shines: Mahindra's first electric SUV will be revealed in September, a huge jump in shares

Mahindra Shares Shines: सितंबर में सामने आएगी महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, शेयरों में जबरदस्त उछाल 

Fri, 08 Jul 2022 12:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 08 Jul 2022 12:54 PM IST
सार

महिंद्रा को बीआईआई से निवेश मिलने की खबर के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में महिंद्रा के शेयरों में जबरदस्त तेजी को देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के भाव 5.4 प्रतिशत तक की रिकॉर्ड मजबूती के साथ 1194.9 रुपये प्रति शेयर हो गए हैं।

विज्ञापन
Mahindra Shares Shines: Mahindra's first electric SUV will be revealed in September, a huge jump in shares
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra

विस्तार

महिंद्रा ग्रुप के शेयरों में मजबूत तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेड में महिंद्रा ग्रुप के शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की तेजी के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर 1,191.90 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए है। M&M शेयरों में यह तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा और ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (BII) के बीच हुई एक डील के बाद देखने को मिली है। आपको बता दें कि ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (BII) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप में 1,925 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। कंपनी को यह फंडिंग नई इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पैसेंजर व्हीकल बनाने के लिए मिली है। 

विज्ञापन


बीआईआई महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4.8% की साझेदारी के साथ निवेश करेगी। इस निवेश को नई इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पैसेंजर व्हीकल बनाने पर खर्च किया जाएगा। इसे तैयार करने के लिए लगायी जाने वाली यूनिट का पूरा स्वामित्व महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास ही होगा। महिंद्रा की ओर से यह जानकारी गुरुवार को दी गई है। 
विज्ञापन


महिंद्रा को बीआईआई से निवेश मिलने की इस खबर के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में महिंद्रा के शेयरों में जबरदस्त तेजी को देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के भाव 5.4% तक की रिकॉर्ड मजबूती के साथ 1194.9 रुपये प्रति शेयर हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकों बता दें कि महिंद्रा कंपनी की नई ईवी यूनिट में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल तैयार होगी। इस यूनिट के स्थापित होने से कंपनी के निर्माण सेटअप, सप्लाई चेन, डीलरों और फाइनेंसरों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। 

महिंद्रा कंपनी के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि हम 2027 तक अपने कुल उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन करना चाहते हैं।

जेजुरिकर ने यह भी कहा है कि कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन की तकनीक, प्लेटफॉर्म स्ट्रेटेजी और प्रोडक्ट्स की जानकारी अगस्त में जारी की जाएगी। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी सितंबर महीने में सामने आ जाएगी। महिंद्रा की ओर से कहा गया है कि नई इकाई के लिए 2024 और 2027 के बीच कुल पूंजी की लागत लगभग 80 बिलियन रुपये (1.01 बिलियन डॉलर) होने की उम्मीद है।


महिंदा की ओर से यह भी कहा गया है कि वह ब्रिटिश डेवेलपमेंट फाइनेंस इंस्टीच्यूशन के साथ मिलकर अपनी ईवी कंपनी के लिए दूसरे निवेशकों को भी साथ लाएगी ताकि कंपनी की फंडिंग की जरूरतों को सिलसिलेवार ढंग से पूरा किया जा सके।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed