{"_id":"5ee4684d57ab3d263e20879e","slug":"madhya-pradesh-levies-re-1-covid-cess-on-one-litre-petrol-and-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: इस राज्य में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगाया कोरोना टैक्स, इतनी बढ़ गई कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
झटका: इस राज्य में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगाया कोरोना टैक्स, इतनी बढ़ गई कीमत
Sat, 13 Jun 2020 11:16 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : ANI
आर्थिक कारणों के चलते मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा कर दिया है। सरकार ने राज्य में एक लीटर तेल पर एक रुपये का कोरोना टैक्स लगाने का फैसला किया है। इस वृद्धि के बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.64 रुपये और डीजल की कीमत 73.14 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
13 जून 2020 से लागू हुई नई कीमत
नए दाम 13 जून 2020 से लागू हो गए हैं। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण राज्य सरकारें राजस्व की कमी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से पहले कई राज्यों में वैट बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh govt revises the price of petrol & diesel in state. With the levying of Corona tax of Re 1, price of petrol increases to Rs 82.64/litre & diesel to Rs 73.14/litre. The revised prices came into effect from 12 am of June 13, 2020. Visuals from a fuel pump in Bhopal. pic.twitter.com/2yzqHdl05F
— ANI (@ANI) June 13, 2020
विज्ञापन
सरकार को प्राप्त होगा अतिरिक्त राजस्व
तेल पर कोविड सेस लगाने से मध्यप्रदेश सरकार को एक साल में करीब 570 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, जिसमें से 200 करोड़ रुपये पेट्रोल और बाकी का डीजल से मिलेगा।
आगे और महंगा हो सकता है तेल
पेट्रोलियम इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि आगे तेल में और वृद्धि हो सकती है। शनिवार से सोमवार के बीच में कीमत एक रुपये प्रति लीटर और बढ़ाई जा सकती है।
सितंबर 2019 में भी किया था इजाफा
सितंबर 2019 में भी राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट पांच फीसदी बढ़ा दिया था। इससे भोपाल में पेट्रोल 2.91 रुपये और डीजल 2.86 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था। वहीं इंदौर में पेट्रोल 3.26 रुपये और डीजल 3.14 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था।
देश में सर्वाधिक है मध्यप्रदेश में वैट
अब मध्यप्रदेश में एक लीटर पेट्रोल पर ग्राहकों से 33 फीसदी वैट वसूला जाता है और डीजल पर 23 फीसदी, जो देश में अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
इन राज्यों ने भी बढ़ाया टैक्स
इससे पहले दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा और मेघालय की सरकारें भी लॉकडाउन के दौरान तेल की कीमतों पर टैक्स बढ़ा चुकी हैं।
सात दिनों से महंगा हो रहा है पेट्रोल-डीजल
मालूम हो कि देश में पिछले सात दिनों से तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 74.57 रुपये से बढ़कर 75.16 रुपये जबकि डीजल की कीमत 72.81 रुपये से बढ़कर 73.39 रुपये हो गई है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 77.05, 82.10 और 78.99 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.23, 72.03 और 71.64 रुपये है।