फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LTIMindtree to enter Nifty50 in place of HDFC, JSPL to enter Nifty100

Nifty New Share: HDFC की जगह 13 जुलाई से इस कंपनी की होगी निफ्टी50 में एंट्री, जानें और क्या बदलने वाला है

Tue, 04 Jul 2023 07:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 04 Jul 2023 07:38 PM IST
सार

Nifty New Share: आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलटीआई माइंडट्री लिमिटेड को एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के बाद निफ्टी-50 इंडेक्स में जगह मिलेगी। एनएसई ने मंगलवार को कहा कि ये बदलाव 13 जुलाई, 2023 (12 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद) से प्रभावी होगा।

विज्ञापन
LTIMindtree to enter Nifty50 in place of HDFC, JSPL to enter Nifty100
शेयर बाजार एनएसई - फोटो : facebook: @NationalStockExchange

विस्तार

आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलटीआई माइंडट्री लिमिटेड को एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के बाद निफ्टी-50 इंडेक्स में जगह मिलेगी। एनएसई ने मंगलवार को कहा कि ये बदलाव 13 जुलाई, 2023 (12 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद) से प्रभावी होगा। 1 जुलाई को मेगा विलय की घोषणा के बाद एचडीएफसी को 13 जुलाई को डीलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड निफ्टी 100 इंडेक्स में एचडीएफसी लिमिटेड का स्थान लेगा। एनएसई ने कहा कि 13 जुलाई को मैनकाइंड फार्मा  निफ्टी 500  इंडेक्स में एचडीएफसी लिमिटेड की जगह लेगी। वहीं, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में एचडीएफसी लिमिटेड की जगह लेगा।
विज्ञापन


नुवामा की ओर से की गई प्रारंभिक गणना से पता चलता है कि निफ्टी 50 में प्रवेश के कारण आईटी स्टॉक में लगभग 150-160 मिलियन डॉलर का प्रवाह हो सकता है। मंगलवार को बीएसई पर एलटीआई माइंडट्री का शेयर 0.6% बढ़कर 5,242 रुपये पर बंद हुआ, बीएसई पर एचडीएफसी का शेयर 0.33% बढ़कर 2,880.80 रुपये पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed