फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LPG Cylinder Price Hike Check Rates in Delhi Mumbai Chennai Kolkata inflation

LPG Price Hike: महंगाई का झटका, फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए अब कितने में मिलेगा सिलिंडर

Wed, 18 Aug 2021 01:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 18 Aug 2021 01:42 PM IST
सार

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 834.50 रुपये से बढ़कर 859.50 रुपये का हो गया है।

विज्ञापन
LPG Cylinder Price Hike Check Rates in Delhi Mumbai Chennai Kolkata inflation
एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़े - फोटो : pixabay

विस्तार

तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया है। इससे पहले एक जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 

विज्ञापन


14.2 किलो वाले सिलिंडर का दाम
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 834.50 रुपये से बढ़कर 859.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 861 रुपये से बढ़कर 886 रुपये का हो गया है, मुंबई में यह 834.50 रुपये से बढ़कर 859.50 रुपये और चेन्नई में 850.50 रुपये से बढ़कर 875.50 रुपये का हो गया है। 
विज्ञापन


19 किलोग्राम वाला सिलिंडर भी हुआ महंगा
वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस की कीमत में 68 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़कर 1618 रुपये हो गया है। इस महीने की शुरुआत में भी 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर के दाम में 73.5 रुपये का इजाफा किया गया था। हालांकि तब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इंडियन ऑयल ने अब तक नई कीमतों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर नहीं दी है। लेकिन अगर आप सिलिंडर बुक करते हैं तो ग्राहकों से गैस सिलिंडर के लिए बढ़ी हुई कीमत वसूली जा रही है। मालूम हो कि पिछले एक साल में अब तक एलपीजी गैस की कीमत 265.50 रुपये बढ़ चुकी है। वहीं जनवरी से अब तक इसका दाम 163.50 रुपये बढ़ा है। 



ऐसे बुक करें एलपीजी सिलिंडर
इंडेन का एलपीजी सिलिंडर बुक करने के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके अतिरिक्त आप व्हाट्सएप के जरिए भी सिलिंडर बुक कर सकते हैं। रीफिल टाइप कर आप 7588888824 नंबर पर मैसेज कर दें, आपका सिलिंडर बुक हो जाएगा। 

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी
मौजूदा समय में सरकार कुछ ग्राहकों को एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed