फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know how much government earn from one litre petrol and diesel

टैक्स से मालामाल हो रही सरकार, जानिए एक लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितनी होती है कमाई

Wed, 02 Sep 2020 11:18 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 02 Sep 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
know how much government earn from one litre petrol and diesel
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

पिछले 15 दिनों में देश में पेट्रोल की कीमत में लगभग हर दिन बढ़ोतरी हुई है। यह 1.65 रुपये महंगा हो गया है। वहीं डीजल की कीमत स्थिर रही। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.08 रुपये है। वहीं डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। 

विज्ञापन


ग्राहकों के लिए ये जानना जरूरी है कि एक लीटर तेल में से सरकार को टैक्स के रूप में कितने पैसे मिलते हैं और इसमें डीलर की कितनी कमाई होती है।

उदाहरण से समझें:
पेट्रोल की कीमत में से आधे से ज्यादा पैसा कंपनियों के पास नहीं, बल्कि टैक्स के रूप में केंद्र और राज्य सरकार के पास जाता है। आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का बेस प्राइस यानी एक्स फैक्ट्री कीमत 26.10 रुपये है, जिसमें अगर फ्रेट (ढुलाई खर्च) जैसे खर्च जोड़ दिए जाएं, तो यह 26.46 रुपये हो जाता है। यानी टैक्स के बिना डीलर्स को पेट्रोल 26.46 रुपये का पड़ रहा है। अब बात करते हैं टैक्स की। इसमें एक्साइज ड्यूटी के रूप में 32.98 रुपये, डीलर कमीशन 3.70 रुपये और राज्य सरकार का वैट 18.94 रुपये जुड़ता है। इन खर्चों के बाद कुल मिलाकर पेट्रोल की कीमत 82.08 रुपये हुई।
विज्ञापन


दिल्ली में पेट्रोल की कीमत
 
बेस प्राइस/एक्स फैक्ट्री कीमत 26.10 रुपये
फ्रेट (ढुलाई खर्च) 0.36 रुपये
एक्साइज ड्यूटी 32.98 रुपये
डीलर का कमीशन 3.70 रुपये
VAT (डीलर के कमीशन के साथ) 18.94 रुपये
आपके लिए दाम 82.08 रुपये


अगली स्लाइड में जानते हैं डीजल के लिए आप कितना टैक्स चुकाते हैं।

दिल्ली में डीजल की कीमत
 
बेस प्राइस/एक्स फैक्ट्री कीमत 28 रुपये
फ्रेट (ढुलाई खर्च) 0.35 रुपये
एक्साइज ड्यूटी 31.83 रुपये
डीलर का कमीशन 2.58 रुपये
VAT (डीलर के कमीशन के साथ) 10.80 रुपये
आपके लिए दाम 73.56 रुपये

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। 

कच्चे तेल से कितनी प्रभावित होती है कीमत?
कच्चे तेल की कीमत में एक डॉलर की कमी का सीधा-सीधा मतलब है पेट्रोल जैसे प्रॉडक्ट्स के दाम में 50 पैसे की कमी। वहीं अगर क्रूड के दाम एक डॉलर बढ़ते हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव में 50 पैसे की तेजी आना तय माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed