फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   know how much gold and silver price changed today on 29 september 2020

सोने में 663 रुपये की तेजी, चांदी 1321 रुपये हुई महंगी

Tue, 29 Sep 2020 05:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 29 Sep 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
know how much gold and silver price changed today on 29 september 2020
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी और रुपये में गिरावट से मंगलवार को सोने की कीमत 663 रुपये बढ़कर 51,367 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 1,321 रुपये बढ़कर 61,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,882 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 23.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

निवेशकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच होने वाली राष्ट्रपति पद की बहस का इंतजार है। इससे सोने का दाम दबाव में रहा। इसके साथ ही चीन से भी आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा है। 
विज्ञापन


सोमवार को इतनी थी कीमत
सोमवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में भी सोने का भाव 194 रुपये गिरकर 50,449 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया था। चांदी के भाव में भी 933 रुपये की गिरावट रही। विदेशों में गिरावट के बाद चांदी 933 रुपये गिरकर 59,274 रुपये किलो के भाव पर आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरा
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 73.86 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.78 पर खुला, और सीमित दायरे में कारोबार करते हुए अंत में 73.86 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 फीसदी गिरकर 94.19 पर आ गया। 


इस वर्ष 25 फीसदी महंगा हुआ सोना
सोने का राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में सुरक्षित निवेश के रूप में उपयोग किया जाता है, इस वर्ष यह लगभग 25 फीसदी तक महंगा हुआ है। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed