{"_id":"5f71c85c37668d5db546af3d","slug":"know-how-much-gold-and-silver-price-changed-today-on-28-september-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना 194 रुपये गिरा, चांदी भी 933 रुपये टूटी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना 194 रुपये गिरा, चांदी भी 933 रुपये टूटी
Mon, 28 Sep 2020 10:39 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं के भाव कमजोर पड़ने से स्थानीय सर्राफा बाजार में भी सोने का भाव 194 रुपये गिरकर 50,449 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी दिन सोने का बंद भाव 50,643 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था।
विज्ञापन
चांदी के भाव में भी 933 रुपये की गिरावट रही। विदेशों में गिरावट के बाद यहां भी चांदी 933 रुपये गिरकर 59,274 रुपये किलो के भाव पर आ गई। इससे पिछले दिन इसका बंद भाव 60,207 रुपये प्रति किलो रहा था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कमजोर रुपये के बावजूद वैश्विक बाजारों से गिरावट के संकेत मिलने से दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोने का भाव 194 रुपये घट गया।’’
विज्ञापन
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद कारोबार की समाप्ति पर डॉलर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 73.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों ही मामूली घटकर क्रमश: 1,857 डालर प्रति औंस और 22.70 डालर प्रति औंस के भाव पर बोले गए।
पटेल ने कहा कि निवेशक अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच होने वाली बहस की प्रतीक्षा में हैं, इससे सोने का दाम दबाव में रहा। इसके साथ ही चीन से भी आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि इक्विटी सूचकांक मजबूत होने के कारण डॉलर के कमजोर पड़ने के बावजूद सोने के दाम में नरमी रही।
डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटा
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को अस्थायी तौर पर 18 पैसे टूटकर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 73.79 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 73.64 पर खुला। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में यह 18 पैसे टूटकर 73.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.16 फीसदी गिरकर 94.49 अंक पर रहा।
शुक्रवार को इतनी थी सोने-चांदी की कीमत
शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम पर 324 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 50,824 रुपये हो गई थी। वहीं, चांदी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला था। चांदी 2,124 रुपये की बढ़त के साथ 60,536 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, SPDR गोल्ड ट्रस्ट में होल्डिंग्स शुक्रवार को 0.02 फीसदी गिरकर 1,266.84 टन हो गई।
इस वर्ष 25 फीसदी महंगा हुआ सोना
सोने का राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में सुरक्षित निवेश के रूप में उपयोग किया जाता है, इस वर्ष यह लगभग 25 फीसदी तक महंगा हुआ है। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।