{"_id":"5f6b2e9d64265209f149a2ce","slug":"know-how-much-gold-and-silver-price-changed-today-on-23-september-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: कमजोर मांग से वायदा बाजार में सोना टूटा, चांदी में भी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: कमजोर मांग से वायदा बाजार में सोना टूटा, चांदी में भी गिरावट
Wed, 23 Sep 2020 05:25 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 23 Sep 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजिर मांग कमजोर पड़ने के साथ सटोरियों के सौदे कम करने से वायदा बाजार में सोना बुधवार को 1.36 प्रतिशत टूटकर 49,698 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोना 683 रुपये यानी 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,698 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 8,176 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वहीं, न्यूयार्क में सोने का भाव 1.48 प्रतिशत गिरकर 1,879.30 डॉलर प्रति औंस रहा।
विज्ञापन
कमजोर मांग से वायदा बाजार में चांदी 2812 रुपये लुढ़की
कमजोर मांग के बीच प्रतिभागियों के सौदे घटाने से वायदा बाजार में चांदी की कीमत बुधवार को 2,812 रुपये लुढ़क कर 58,401 रुपये किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी 2,812 रुपये यानी 4.59 प्रतिशत लुढ़क कर 58,401 रुपये किलो पर आ गई। इसमें 15,977 लॉट के लिए कारोबार हुआ। उधर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 4.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस रही।
विज्ञापन
मंगलवार को इतना था सोने-चांदी का दाम
मंगलवार को कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 672 रुपये घटकर 51,328 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। वहीं चांदी की कीमत 5,781 रुपये गिरकर 61,606 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी ने सपाट रुख दिखाया और 26.12 डॉलर प्रति औंस पर बोली लगाई गई। दुनिया के सबसे बड़े सोना-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट में ईटीएफ होल्डिंग मंगलवार को 0.05 फीसदी गिरकर 1,278.23 टन रही।
विज्ञापन
अब तक 26 फीसदी बढ़ी कीमत
सोने का राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में सुरक्षित निवेश के रूप में उपयोग किया जाता है, इस वर्ष यह लगभग 26 फीसदी तक महंगा हुआ है। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।