फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   IPO Tremendous response from investors to all five IPOs Tata Tech filled 6.5 times on the first day

IPO: पांचों आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस, टाटा टेक पहले दिन 6.5 गुना भरा

Thu, 23 Nov 2023 07:12 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 07:12 AM IST
सार

20 साल बाद आईपीओ लाने वाले टाटा समूह की तीन करोड़ से ज्यादा रकम जुटाने की योजना है। बुधवार को खुले फेडफिना, गांधार ऑयल और फ्लेयर में भी खरीदारी हुई। 

विज्ञापन
IPO Tremendous response from investors to all five IPOs Tata Tech filled 6.5 times on the first day
आईपीओ

विस्तार

इस हफ्ते खुले पांच आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिला है। पांचों कंपनियां 7,000 करोड़ से ज्यादा रकम जुटाएंगी। 20 साल बाद आईपीओ लाने वाले टाटा समूह की तीन करोड़ से ज्यादा रकम जुटाने की योजना है। बुधवार को खुले फेडफिना, गांधार ऑयल और फ्लेयर में भी खरीदारी हुई। 

विज्ञापन


टाटा टेक
इस आईपीओ के शेयरों की पहले दिन अच्छी खरीदारी हुई है। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 5.42 गुना भरा है। गैर संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) का हिस्सा सबसे ज्यादा 11.69 गुना भरा है। कर्मचारियों का हिस्सा 1.10 गुना भरा है।
विज्ञापन


इरेडा
बुधवार को इसका दूसरा दिन था। इसे दो दिनों में 4.56 गुना अभिदान मिला है। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 4.25 गुना भरा है। गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा सबसे ज्यादा 7.74 गुना भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांधार ऑयल
इस आईपीओ में भी जमकर खरीदी हो रही है। पहले दिन 5.66 गुना भरा है। खुदरा निवेशकों ने 7.13 गुना पैसा लगाया है। एनआईआई के हिस्से को 7.96 गुना बोली मिली है।

फेडफिना
फेडरल बैंक की एनबीएफसी कंपनी के शेयरों की पहले दिन केवल 0.39 गुना खरीदी हुई है। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.69 गुना भरा है। एनआईआई का हिस्सा 0.21 गुना भरा है। किसी भी सेगमेंट में पूरा हिस्सा नहीं भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed