{"_id":"5f7423ac8ebc3e9bbc065a53","slug":"investors-low-interest-in-uti-amc-ipo-while-mazagon-dock-shipbuilders-and-likhita-infrastructure-ipo-fully-subscribed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन पूरी तरह से भरा मझगांव डॉक व लिखिता इंफ्रा का IPO, UTI में निवेशकों का उत्साह कम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पहले ही दिन पूरी तरह से भरा मझगांव डॉक व लिखिता इंफ्रा का IPO, UTI में निवेशकों का उत्साह कम
Wed, 30 Sep 2020 11:50 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
आईपीओ
- फोटो : pixabay
29 अक्तूबर को तीन कंपनियों सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुले। यूटीआई म्यूचुअल फंड के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है, जबकि मझगांव डॉक का आईपीओ सिर्फ चार घंटे में ही पूरा भर गया। यूटीआई का आईपीओ सिर्फ 27 फीसदी भरा है और मझगांव डॉक का आईपीओ 2.09 गुना भरा है। लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें, तो इस कंपनी का आईपीओ 1.10 गुना भरा है। इसमें रिटेल निवेशकों ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
मझगांव डॉक के आईपीओ के बारे में
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135-145 प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा था कि आईपीओ के तहत 3,05,99,017 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 444 करोड़ रुपये जुटेंगे।
विज्ञापन
मूल्य दायरे के निचले स्तर पर 413 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। यस सेक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एडलवाइज फाइनेंशियल, आईडीएफसी सेक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल आईपीओ का प्रबंधन करेंगी।
विज्ञापन
यूटीआई एएमसी मैनेजमेंट के आईपीओ के बारे में
यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायर 552 से 554 रुपये प्रति शेयर तय किया। यूटीआई एएमसी ने कहा कि आईपीओ के लिए मूल्य दायर 552-554 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 2,160 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे।
इसके तहत मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 3,89,87,081 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रत्येक आईपीओ के लिए 1,04,59,949 शेयरों की पेशकश करेंगे।
लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ के बारे में
हैदराबाद की तेल एवं गैस पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदाता कंपनी लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ एक अक्तूबर 2020 को बंद होगा। इसके लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड 117 से 120 रुपये तय किया गया है। इस आईपीओ में 51,00,000 तक इक्विटी शेयरों का ताज़ा इश्यू होगा जो इश्यू के बाद शेयर होल्डिंग का 25.86 फीसदी होंगे। इस आईपीओ द्वारा कंपनी का लक्ष्य 61.20 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाना है। यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है।