फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   IndiGo Q3 results Profit jumps by 168 percent to Rs 496 crore rupees

दिसंबर तिमाही में 168 फीसदी बढ़ा इंडिगो का मुनाफा, यह रही वजह

Tue, 28 Jan 2020 12:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 28 Jan 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
IndiGo Q3 results Profit jumps by 168 percent to Rs 496 crore rupees
इंडिगो - फोटो : FACEBOOK

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन का दिसंबर 2019 तिमाही में शुद्ध लाभ तेजी से बढ़ा है। 167.9 फीसदी की बढ़त के बाद यह 496 करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि दिसंबर तिमाही के अंत तक एयरलाइन के बेड़े में कुल 257 विमान थे।

विज्ञापन

इसलिए आई बढ़त

अधिक आय की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इस संदर्भ में कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि एक साल पहले अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में उसका कर पूर्व लाभ 185.2 करोड़ रुपये रहा था। जानकारी के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय उछलकर 10,330.2 करोड़ रुपये हो गई। साल 2018-19 की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 8,229.3 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन

कंपनी के शेयर में गिरावट

मंगलवार को इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12:05 बजे इसमें 32.75 अंक यानी 2.19 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद इसका शेयर 1,463 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 1,515 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,495 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो के सीईओ ने दिया बयान

मामले में इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोनोजोय दत्ता ने बयान दिया और कहा कि, 'मैं अपने नेटवर्क को विकसित करने के तरीकों को लेकर उत्साहित हूं, जो कि छोटे और बड़े शहरों को हवाई संपर्क से जोड़ रहा है। हमारे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं।' 


हाल ही में विमान नियामक डीजीसीए ने इंडिगो को राहत देते हुए ए320 नियो विमानों में लगे प्रैट एंड व्हिटनी इंजन (P&W Engine) को बदलने की तारीख को आगे बढ़ा दिया था। डीजीसीए ने प्रैट एंड व्हिटनी के उन सभी इंजनों को बदलने के लिए इंडिगो को दी गई समयसीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर 31 मई कर दी थी जिनमें सुधार नहीं किया गया था।

डीजीसीए ने दिया बयान

इस संदर्भ में डीजीसीए ने कहा था कि उसने प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) के उन सभी इंजनों को बदलने के लिए इंडिगो को दी गई समयसीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर 31 मई कर दी है, जिनमें सुधार नहीं किया गया था। बता दें कि डीजीसीए ने एक नवंबर को कहा था कि चीजें ठीक करने के लिए तत्काल उपाय आवश्यक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed