Stock Market Analysis: भारतीय शेयरों में लगातार छठे दिन बढ़त, रिकॉर्ड निचले स्तर से संभला रुपया
Stock Market Analysis: शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 स्टॉक्स में 32 हरे निशान पर जबकि बाकी 18 लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। भारतीय शेयरों में बढ़त का बड़ा कारण आईटी और बैंकिंग शेयरों में आया उछाल रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में लगातार छठे दिन अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। बाजार को बैंकिंग और और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में मजबूती और वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनियों के अपेक्षाकृत बढ़िया नतीजों का सहारा मिला है। शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर सेंसक्स 272.50 अंकों की बढ़त के साथ 59,475.40 अंकों पर कारोबार करता दिखा। इस तरह इसमें 0.46% प्रतिशत की मजबूती आई । वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 0.41% (लगभग 71.80 अंकों) की मजबूती के साथ 17,635.75 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 स्टॉक्स में 32 हरे निशान पर जबकि बाकी 18 लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। भारतीय शेयरों में बढ़त का बड़ा कारण आईटी और बैंकिंग शेयरों में आई बढ़त रही। दूसरी तिमाही में आईटी कंपनियों के बढ़िया नतीजे आने के बाद अब लीडिंग बैंकों की दूसरी तिमाही के नतीजे भी सकारात्मक दिख रहे हैं। इससे यह बात जाहिर होती है कि काॅरपोरेट आमदनी को लेकर बाजार में सकारात्मक रुख बना हुआ है। दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक और आईटीसी के नतीजों ने अनुमानों को मात दे दिया है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार के अनुसार पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी अपने बढ़िया प्रदर्शन को जारी रखने की क्षमता दिख रही है। अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से रुपया भी संभलने लगा है। बता दें कि बीते दो दिनों के कारोबार में रुपया 83 रुपये के अपने सर्वकालिक निचले स्तर से भी नीचे फिसल गया था।
पिछले दिन के कारोबारी सेशन के आखिरी मिनटों में रुपया अपनी गिरावट को कुछ हद तक संभालने में कामयाब रहा। जानकारों का मानना है कि इससे भी स्टॉक मार्केट में सकारात्मक संदेश गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी की एक नोट के अनुसार कैपिटल मार्केट की चाल सकारात्मक दिख रही है इस कारण रुपये में अभी थोड़ी और मजबूती आ सकती है। रुपया उतार-चढ़ाव के साथ 82 रुपये से 83 रुपये के रेंज में कारोबार कर सकता है।