Stock Market Holidays: भारतीय शेयर बाजार आज बंद, कॉमोडिटी मार्केट में इवनिंग सेशन में होगी ट्रेडिंग
बीएसई और एनएसई में मंगलवार (9 अगस्त के दिन) स्टॉक, डेरियेटिव्स या करेंसी सेगमेंट में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (9 अगस्त) को मुहर्रम के कारण बंद रहेंगे। इस दौरान बीएसई और एनएसई में स्टॉक, डेरियेटिव्स या करेंसी सेगमेंट में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।
वहीं दूसरी ओर, कॉमोडिटी मार्केट में मुहर्रम के मौके पर मंगलवार (9 अगस्त) के दिन सुबह के सेशन (सुबह 9 बजे से 5 बजे तक) ही कारोबार बंद रहेगा। इवनिलंग सेशन (शाम पांच बजे से 11.30) बजे तक कारोबार जारी रहेगा। उसी तरह NCDEX (National Commodity & Derivatives Exchange Limited) में शाम 5 बजे से 9 बजे तक कारोबार होगा।
15 और 31 अगस्त को भी बंद रहेंगे शेयर बाजार
इस महीने नौ अगस्त के बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी बाजार बंद रहेंगे। उसके बाद 31 अगस्त को भी बाजार में करोबार नहीं होगा। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। अगस्त महीने में नौ अगस्त के अलावे 15 और 31 अगस्त को भी बाजार में इक्विटी, इक्विटी डेरियेटिव और एसएलबी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा।
सोमवार को बाजार में दिखी मजबूती
बता दें कि बीते कारोबारी सेशन में आठ अगस्त को बीएसई और एनएसई में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स पिछले चार महीनों के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। इस दौरान क्रूड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली जबकि बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों तेजी से बाजार को मजबूती हासिल हुई।
सोमवार (8 अगस्त को) सेंसेक्स 465.14 अंकों (0.80%) की तेजी के साथ 58,853.07 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 127.60 अंक उछलकर 17,525.10 के स्तर पर बंद हुआ।