फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   India overtakes Hong Kong as world’s fourth-largest stock market

Share Market: दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना भारत, हॉन्गकॉन्ग को पीछ कर हासिल की उपलब्धि

Tue, 23 Jan 2024 01:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 23 Jan 2024 01:07 PM IST
सार

Share Market: भारतीय एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध शेयरों का संयुक्त मूल्य शनिवार को बाजार बंद होने तक 4.33 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि हॉन्गकॉन्ग के लिए के बाजार का समेकित मूल्य सोमवार को बाजार बंद होने के दौरान 4.29 ट्रिलियन डॉलर रहा।

विज्ञापन
India overtakes Hong Kong as world’s fourth-largest stock market
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत के शेयर बाजार ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार हॉन्गकॉन्ग को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय बाजार की विकास से जुड़ी संभावनाओं और नीतिगत सुधारों ने इसे निवेशकों का प्रिय बना दिया है।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की ओर से संकलित आंकड़ों के अनुसार, भारतीय एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध शेयरों का संयुक्त मूल्य शनिवार को बाजार बंद होने तक 4.33 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि हॉन्गकॉन्ग के लिए के बाजार का समेकित मूल्य सोमवार को बाजार बंद होने के दौरान 4.29 ट्रिलियन डॉलर रहा। भारत में सोमवार को श्री राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर बाजार बंद थे।
विज्ञापन


भारत इस उपलब्धि के साथ वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा इक्विटी बाजार बन गया है7 इसका शेयर बाजार पूंजीकरण 5 दिसंबर को पहली बार $4 ट्रिलियन को पार कर गया, जिसमें से लगभग आधा पिछले चार वर्षों में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले बाजार के जानकार?

भारतीय शेयर बाजार के हांगकांग को पछाड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा इक्विटी बाजार बनने पर मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने कहा, "यह हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे कॉरपोरेट भारत और अच्छी तरह से विनियमित पूंजी बाजारों के बारे में बताता है। जैसे-जैसे एक देश की अर्थव्यवस्था बढ़ती है, उस देश के बाजार का मार्केट कैप भी बढ़ता है... इस देश के उद्यमियों ने पूंजी बाजार की शक्ति को महसूस किया है। निवेशकों के पास इस प्रकार की विकास कहानियों में निवेश करने का अवसर है जो पहले असूचीबद्ध थे। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है। हमारे देश के वृहद आर्थिक आंकड़े और वृहद अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत हैं।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed