फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   impact of bihar election on share market

बिहार चुनाव में बीजेपी की हार से सहमा शेयर बाजार

Mon, 09 Nov 2015 12:14 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
impact of bihar election on share market

बिहार चुनाव में बीजेपी की हार का सीधा असर शेयर बाजार पर भी पड़ा है। आज सुबह सेंसेक्स में 544 अंकों की गिरावट के साथ शेयर बाजार खुला। हालांकि बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद मामूली रिकवरी देखने को मिली।

विज्ञापन


12.10 बजे तक के कारोबार के हिसाब से सेंसेक्स 313.54 अंकों की गिरावट के साथ 25951.70 के स्तर पर पहुंच गया है। इस बड़ी गिरावट का सबसे बड़ा कारण बिहार चुनाव में बीजेपी की हार है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर 12.10 बजे तक के कारोबार निफ्टी 95.80 अंकों की गिरावट के साथ 7858.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सुबह निफ्टी करीब 165 अंकों की गिरावट के साथ 7,788.25 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हार के बाद राज्य सभा में बीजेपी को बहुमत मिलने की उम्मीद बहुत कम है, जिसकी वजह से कारोबार जगत में बेचैनी देखने को मिल रही है। राज्य सभा में बहुमत न होने से बिल पास होने में दिकक्त हो सकती है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ रहा है।

ये रहा बिहार चुनाव का हाल

impact of bihar election on share market

बिहार चुनाव में बीजेपी को तगड़ी शिकस्त देते हुए महागठबंधन ने 178 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इनके मुकाबले बीजेपी सिर्फ 58 सीटें ही हासिल कर सकी। वहीं अन्य के खाते में सिर्फ 7 सीटें गईं।

आपको बता दें कि इस महागठबंधन में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। इस जीत के बाद अब नीतीश कुमार फिर से बिहार से मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed