फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold slides by Rs 51 silver tumbles Rs 472

एक ही दिन में इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी, ये ही नई कीमत

Wed, 22 Jan 2020 04:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Jan 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Gold slides by Rs 51 silver tumbles Rs 472

सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 51 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,688 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी की वजह से इसकी कीमत में कमी आई है।

विज्ञापन

इतनी सस्ती हुई चांदी 

चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में बुधवार को 472 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,285 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

विज्ञापन

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 51 रुपये सस्ता हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी दर्ज की गई, जिसकी वजह से सोने का दाम गिरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,555 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र इतना था दाम

सोने की कीमतों में मंगलवार को उछाल दर्ज किया गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में मंगलवार को 54 रुपये का उछाल आया था। इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,807 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी की वजह से इसकी कीमत में इजाफा हुआ था। चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में मंगलवार को 56 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,804 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,559 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed