{"_id":"62a977a91c46e707ba3c221b","slug":"gold-silver-rate-today-gold-rise-silver-up-check-latest-price-update-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर आई तेजी, खरीदने से पहले यहां चेक करें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर आई तेजी, खरीदने से पहले यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
Wed, 15 Jun 2022 11:39 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:39 AM IST
सार
Gold Silver Latest Rate Update In INR: एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.19 फीसदी का इजाफा हुआ और इसका भाव बढ़कर 50,290 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी का भाव भी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 59,840 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के भाव में आपके शहर में कितनी तेजी आई है यह जान लेना फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.19 फीसदी का इजाफा हुआ और इसका भाव बढ़कर 50,290 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।
विज्ञापन
चांदी की चमक भी बढ़ी
सोने के दाम में तेजी के साथ ही चांदी का भाव भी उछल गया। इसके भाव में 0.57 फीसदी की तेजी आई। इसके बाद चांदी की कीमत 59,840 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन