फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices today june 16 2021 MCX rates increased in Indian market

Gold Silver Price: वायदा कीमत में उछाल, जानिए कितना हुआ कीमती धातुओं का दाम

Wed, 16 Jun 2021 10:37 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 16 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

सोना वायदा 0.11 फीसदी ऊपर 48,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 71,547 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
gold silver prices today june 16 2021 MCX rates increased in Indian market
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : iStock

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा  0.11 फीसदी ऊपर 48,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 71,547 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.2 फीसदी गिरा था और चांदी 0.8 फीसदी लुढ़की थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब सात हजार रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
मजबूत अमेरिकी डॉलर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चार सप्ताह के करीब था। हाजिर सोना 0.2 फीसदी नीचे 1,855.12 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 27.62 डॉलर प्रति औंस पर थी। फेडरल रिजर्व नीति की बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं। डॉलर इंडेक्स अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले करीब एक माह के उच्च स्तर पर था।
विज्ञापन


मई में 57 फीसदी गिरा गोल्ड ईटीएफ में निवेश 
मई 2020 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में शुद्ध निवेश इससे पिछले महीने की तुलना में 57 फीसदी घटकर 288 करोड़ रुपये रह गया। अप्रैल में यह 688 करोड़ रुपये था। निवेशकों द्वारा शेयर बाजारों का रुख करने की वजह से गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटा है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) मई के अंत तक छह फीसदी बढ़कर 16,625 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो अप्रैल के अंत तक 15,629 करोड़ रुपये थीं। इससे पहले निवेशकों ने मार्च में गोल्ड ईटीएफ में 662 करोड़ रुपये डाले थे। फरवरी में उनका निवेश 491 करोड़ रुपये और जनवरी में 625 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed