{"_id":"626619558c4e564911565a9f","slug":"gold-silver-price-update-gold-slips-silver-broke-know-latest-rate-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट, खरीदने का बना रहे हैं मन तो चेक कर लें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट, खरीदने का बना रहे हैं मन तो चेक कर लें लेटेस्ट रेट
Mon, 25 Apr 2022 09:15 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:15 AM IST
सार
Gold Silver Latest Rate Update Today: एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत 0.44 फीसदी की गिरावट लेते हुए 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम में 1.21 फीसदी की कमी आई और इसका भाव गिरकर 67,741 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 0.44 फीसदी की गिरावट लेते हुए 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम में 1.21 फीसदी की कमी आई और इसका भाव गिरकर 67,741 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।
विज्ञापन
आभूषण बनाने में 22 कैरेट का इस्तेमाल
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन