{"_id":"62629f9f28ccea5a3e10b33a","slug":"gold-silver-price-update-gold-rallies-by-rs-263-silver-gains-rs-500-check-here-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Latest Price: सोना 263 रुपये महंगा, चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़ी, खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Latest Price: सोना 263 रुपये महंगा, चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़ी, खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव
Fri, 22 Apr 2022 06:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Apr 2022 06:00 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update In INR: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 263 रुपये की तेजी के साथ 52,472 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी दिन में पीली धातु 52,209 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कीमती धातुओं के भाव में तेजी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 263 रुपये की तेजी के साथ 52,472 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी दिन में पीली धातु 52,209 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ चांदी भी 500 रुपये की बढ़त के साथ 67,707 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 67,207 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 76.42 पर बंद हुआ, जो घरेलू बाजार में बिकवाली को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,952 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि महंगाई में बढ़ोतरी को लेकर वैश्विक वृद्धि की चिंताओं से कॉमेक्स में शुक्रवार को सोने की कीमतों में मजबूती रही।
विज्ञापन