फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 8 Gold MCX struggle after sharp fall sliver rates dip

Gold Silver Price: जानिए आज वायदा बाजार में कितनी हुई कीमती धातुओं की कीमत

Wed, 08 Sep 2021 10:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 08 Sep 2021 10:33 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा मामूली बढ़कर 46980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी मामूली गिरावट आई और यह 64580 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
gold silver price today on september 8 Gold MCX struggle after sharp fall sliver rates dip
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज बुधवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत सपाट रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा मामूली बढ़कर 46980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी मामूली गिरावट आई और यह 64580 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले सत्र में सोना और चांदी वैश्विक बाजारों से प्रभावित होकर लगभग एक फीसदी लुढ़के थे। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9220 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, सोना 1,800 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे था, क्योंकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और उच्च बॉन्ड प्रतिफल से कीमती धातु की सेफ-हेवन अपील प्रभावित हुई। अमेरिकी डॉलर सूचकांक एक सप्ताह के उच्च स्तर 92.543 पर पहुंच गया। पिछले सत्र में 1,791.90 तक गिरने के बाद आज हाजिर सोना 1,796.03 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 24.32 डॉलर प्रति औंस पर रही और प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 1,001.36 डॉलर पर था। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। 
विज्ञापन


व्यापारी इस सप्ताह होने वाली ईसीबी की बैठक के नतीजे पर नजर रखेंगे। यूरोपीय सेंट्रल बैंक इस सप्ताह अपनी मौद्रिक नीति बैठक आयोजित करने वाला है और इस बात की चर्चा बढ़ रही है कि मुद्रास्फीति के दबाव में वृद्धि को देखते हुए केंद्रीय बैंक जल्द ही बॉन्ड टेपरिंग शुरू कर सकता है। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा की गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स पिछले हफ्ते 998.52 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed