फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 29 gold MCX falls further near lowest in 6 months

Gold Silver Price: करीब छह माह के निचले स्तर पर पहुंचा सोना वायदा, जानिए कीमत

Wed, 29 Sep 2021 10:44 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 29 Sep 2021 10:44 AM IST
सार

सोना वायदा 0.46 फीसदी गिरकर करीब छह माह के निचले स्तर, 45859 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 60,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
gold silver price today on september 29 gold MCX falls further near lowest in 6 months
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज भी घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.46 फीसदी गिरकर करीब छह माह के निचले स्तर, 45859 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 60,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 10341 रुपये नीचे है। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
मजबूत डॉलर के चलते वैश्विक बाजार में सोना करीब एक माह के निचले स्तर पर पहुंच गया। फेडरल रिजर्व चेयर जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले निवेशक सतर्क रहे। हाजिर सोना 0.5 फीसदी गिरकर 1,741.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। अरेमिरी ट्रेजरी यील्ड चगातार चौथे दिन बढ़कर तीन माह से ज्यादा समय के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स 0.24 फीसदी बढ़ा, जिससे अन्य मुद्रा के धारकों के लिए सोना महंगा हुआ।
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.2 फीसदी गिरकर 22.35 डॉलर प्रति औंस पर रही और प्लैटिनम 0.5 फीसदी गिरकर 975.23 डॉलर पर था। 

सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार को 0.3 फीसदी गिरकर 990.32 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में रिकॉर्ड 24239 करोड़ रुपये रहा रत्न-आभूषण निर्यात
मालूम हो कि देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात अगस्त, 2021 में बढ़कर रिकॉर्ड 24,239.81 करोड़ रुपये पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के लिए मांग बढ़ने और प्रवेश प्रतिबंधों पर रोक हटने से निर्यात बढ़ा है। अगस्त, 2020 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 13,160.24 करोड़ और अगस्त, 2019 में 20,793.80 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed