फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 28 silver MCX silver down by Rs 158 in Indian markets

Gold Silver Price: पीली धातु की वायदा कीमत में गिरावट, 158 रुपये सस्ती हुई चांदी

Tue, 28 Sep 2021 12:04 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 28 Sep 2021 12:04 PM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी गिरकर 46,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 60,476 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
gold silver price today on september 28 silver MCX silver down by Rs 158 in Indian markets
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी (67 रुपये) गिरकर 46,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.26 फीसदी (158 रुपये) की गिरावट दर्ज की गई और यह 60,476 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 10198 रुपये नीचे है। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। 

विज्ञापन


व्यापारी और निवेशक सतर्क
डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हाजिर बाजार में सोमवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी 60,341 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी । 
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
डॉलर इंडेक्स 0.1 फीसदी चढ़ा, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हो गया। रातोंरात, बेंचमार्क 10-वर्षीय यूएस ट्रेजरी यील्ड तीन महीनों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,748.01 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा  0.3 फीसदी गिरकर 1,747.50 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.8 फीसदी गिरकर 22.47 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम 0.6 फीसदी नीचे 1,952.44 डॉलर और प्लैटिनम 0.5 फीसदी गिरकर 976.07 डॉलर पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पोलैंड के सेंट्रल बैंक के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि पोलैंड के केंद्रीय बैंक के पास 230 टन से अधिक सोना है और वह अपने भंडार का विस्तार करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed