फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 27 Gold and silver MCX prices rises in Indian markets

Gold Silver Price: आज बढ़ी सोने की वायदा कीमत, लेकिन अच्चतम स्तर से 10053 रुपये नीचे है दाम

Mon, 27 Sep 2021 11:55 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 27 Sep 2021 11:55 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.33 फीसदी बढ़कर 46,147 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 1.00 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 60,583 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
gold silver price today on september 27 Gold and silver MCX prices rises in Indian markets
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : https://www.pexels.com/

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.33 फीसदी बढ़कर 46,147 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 1.00 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 60,583 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 10053 रुपये नीचे है। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। पिछले सत्र में सोना 0.13 फीसदी गिरकर करीब छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी में 1.4 फीसदी की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 0.5 फीसदी बढ़कर 1,757.79 डॉलर प्रति औंस हो गया। चीन की एवरग्रांडे पर अनिश्चितता ने कीमती धातु की सेफ-हेवन अपील को बढ़ावा दिया। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में गिरावट से भी सोने को समर्थन मिला। डॉलर इंडेक्स आज 0.12 फीसदी गिरकर 93.22 पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.9 फीसदी बढ़कर 22.61 डॉलर प्रति औंस पर रही। फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा था कि केंद्रीय बैंक नवंबर में परिसंपत्ति खरीद को कम करना शुरू कर सकता है और 2022 के मध्य तक प्रक्रिया को पूरा कर सकता है। इससे कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित हुई। 
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार के 992.65 टन के मुकाबले शुक्रवार को 0.1 फीसदी बढ़कर 993.52 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed