फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 20 Gold MCX prices fall to lowest in near 6 months

Gold Silver Price: करीब छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना वायदा, चांदी में भी आई गिरावट

Mon, 20 Sep 2021 10:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 20 Sep 2021 10:34 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.13 फीसदी नीचे 45928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 1.00 फीसदी की गिरावट आई और यह 59427 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
gold silver price today on september 20 Gold MCX prices fall to lowest in near 6 months
सोना-चांदी - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। कमजोर वैश्विक संकेतों से आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.13 फीसदी नीचे 45928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह पीली धातु का करीब छह महीने का निचला स्तर है। चांदी में 1.00 फीसदी की गिरावट आई और यह 59427 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 10272 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना 0.16 फीसदी सस्ता हुआ था और चांदी में 1.76 फीसदी की गिरावट आई थी। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर से सोने की सेफ-हेवेन मांग प्रभावित हुई, जिसका असर उसकी कीमत पर पड़ा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रहने से वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत प्रभावित हुई। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,752.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 22.33 डॉलर प्रति औंस पर रही और प्लैटिनम 0.1 फीसदी नीचे 940.39 डॉलर पर रहा।
विज्ञापन


स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल-जुलाई में आभूषण निर्यात बढ़कर 12.5 अरब डॉलर पर पहुंचा
अप्रैल से जुलाई 2021 के दौरान देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.04 फीसदी बढ़ा और 12.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.8 अरब डॉलर था। अमेरिका, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख निर्यात गंतव्य वाले बाजारों में निरंतर होने वाले सुधार से निर्यात में तेजी आई है। जीजेईपीसी ने बताया कि जुलाई में देश का निर्यात 18 फीसदी बढ़कर 3.36 अरब डॉलर रहा। वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह 3.87 अरब डॉलर रहा था। सोने के आभूषणों का निर्यात 38.5 फीसदी कम होकर 2.41 अरब डॉलर रह गया। चांदी के आभूषणों का निर्यात बढ़कर 84.3 करोड़ डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed