फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today Latest News Update on 19th July 2021

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में गिरावट, 68000 रुपये प्रति किलो हुआ चांदी का दाम

Mon, 19 Jul 2021 10:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 19 Jul 2021 10:29 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 48076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.4 फीसदी नीचे 68000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
Silver Gold Price Today Latest News Update on 19th July 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 48076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 400 रुपये लुढ़का था। चांदी की बात करें, तो यह 0.4 फीसदी नीचे 68000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब आठ हजार रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतें सपाट थीं। कोरोना के डेल्टा संस्करण में वृद्धि वैश्विक आर्थिक सुधार को नुकसान पहुंचा सकती है। शुक्रवार को करीब एक फीसदी गिरने के बाद आज हाजिर सोना 1,812.83 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.6 फीसदी गिरकर 25.50 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 1100.55 डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर तीन महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन


राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है। विश्लेषकों का कहना है कि उच्च मुद्रास्फीति से कीमती धातु को फायदा हुआ है क्योंकि मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में इसकी सुरक्षित आश्रय अपील बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार को 0.6 फीसदी गिरकर करीब दो माह के निचले स्तर 1,028.55 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।


जून तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 1328 करोड़ का निवेश
निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले साल समान तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आंकड़ा 2,040 करोड़ रुपये रहा था। निवेश का प्रवाह घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जून, 2021 के अंत तक बढ़कर 16,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून, 2020 के अंत तक एयूएम 10,857 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed