फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on August 30 Gold silver MCX prices edged lower in Indian markets

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए कितनी है कीमत

Mon, 30 Aug 2021 10:35 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 30 Aug 2021 10:35 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.17 फीसदी नीचे 47,459 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 64,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
gold silver price today on August 30 Gold silver MCX prices edged lower in Indian markets
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी के बीच आज सोमवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.17 फीसदी नीचे 47,459 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 64,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 8741 रुपये नीचे है। शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पिछले 10 सप्ताह से अधिक के स्तर पर पहुंच गया, जिससे भारत में सोने का आयात सस्ता हो गया था। भारत में सोने की कीमतों में 10.75 फीसदी आयात शुल्क औरतीन फीसदी जीएसटी शामिल होता है। पिछले सत्र में, सोना लगभग 400 रुपये बढ़कर करीब एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोने का दाम 0.2 फीसदी बढ़ा और इसकी कीमत 1,819.71 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 24.07 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं प्लैटिनम 0.7 फीसदी बढ़कर 1015.08 डॉलर पर रहा। मालूम हो कि डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। 
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed