फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 11th August 2021

Gold Silver Price: करीब चार महीने के निचले स्तर पर सोना वायदा, उच्चतम स्तर से 10 हजार रुपये नीचे कीमत

Wed, 11 Aug 2021 11:09 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 11 Aug 2021 11:09 AM IST
सार

सोना वायदा 0.15 फीसदी यानी 68 रुपये बढ़कर 46,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.14 फीसदी यानी 86 रुपये की गिरावट आई और यह 62550 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 11th August 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में बढ़त आई लेकिन चांदी सस्ती हुई। भारतीय बाजारों में सोने की कीमत करीब चार महीने के निचले स्तर पर है। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.15 फीसदी यानी 68 रुपये बढ़कर 46,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में 1.3 फीसदी गिरावट आई है। चांदी की बात करें, तो इसमें 0.14 फीसदी यानी 86 रुपये की गिरावट आई और यह 62550 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले तीन सत्रों में चांदी की कीमत 1.5 फीसदी से ज्यादा टूटी है। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 10,150 रुपये नीचे है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी नौकरी के आंकड़ों के कारण पिछले दिनों पीली धातु की कीमत में गिरावट आई है।

विज्ञापन


निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 
निवेशकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (नौ अगस्त से 13 अगस्त तक) खुली है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की पांचवीं श्रृंखला है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया था कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


योजना के तहत आप 4,790 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed