{"_id":"606aed7eadb152469515f8b1","slug":"gold-silver-price-today-on-5-april-2021-gold-marginally-lower-silver-declines-rs-216","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 216 रुपये हुई सस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 216 रुपये हुई सस्ती
Mon, 05 Apr 2021 04:29 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 05 Apr 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में आज सोना सिर्फ 15 रुपये गिरकर 44,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 44,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
216 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 216 रुपये गिरकर 64,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 64,438 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,727 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 24.78 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
विज्ञापन
बीते साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटकर 26.11 अरब डॉलर रह गया। उल्लेखनीय है कि सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में पीली धातु का आयात 27 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोने के आयात में कमी से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली है।