{"_id":"60b4c96e80a4081d7b275133","slug":"gold-silver-price-today-on-31-may-2021-gold-rises-by-rs-195-on-firm-global-trend","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: मजबूत वैश्विक रुख से सोने में 195 रुपये की तेजी, जानिए कितना हुआ चांदी का दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: मजबूत वैश्विक रुख से सोने में 195 रुपये की तेजी, जानिए कितना हुआ चांदी का दाम
Mon, 31 May 2021 05:03 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 31 May 2021 05:03 PM IST
सार
आज पीली धातु 195 रुपये बढ़कर 48,608 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 15 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 70,521 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी के रुख के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 195 रुपये बढ़कर 48,608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 48,413 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी इस दौरान 15 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 70,521 रुपये प्रति किलो रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,536 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी है कीमत
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि, 'कॉमेक्स (न्यूयॉर्क आधारित जिंस एक्सचेंज) में सोने की कीमतों में मजबूती के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 195 रुपये की तेजी आई।' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,905 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा रहा जबकि चांदी का भाव 27.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।
विज्ञापन
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश का पहला दिन आज
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (31 मई से चार जून तक) खुली है। यानी आज इसका पहला दिन है। योजना के तहत आप 4,889 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,890 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण अनिश्चित आर्थिक माहौल के बीच निवेशक सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अप्रैल में 864 करोड़ रुपये निवेश किए गए। मार्निंग स्टार इंडिया के आंकड़े के अनुसार स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड ईटीएफ में अप्रैल महीने में क्रमश: 184 करोड़ रुपये और 680 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह हुआ है।