फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today on 20 may 2021 Gold silver gain on supportive global trends

सोना-चांदी: 48 हजार के करीब पहुंची पीली धातु, चांदी 153 रुपये महंगी, जानिए कितना है दाम

Thu, 20 May 2021 04:30 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 20 May 2021 04:30 PM IST
सार

आज पीली धातु 237 रुपये बढ़कर 47,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 153 रुपये बढ़कर 71,421 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today on 20 may 2021 Gold silver gain on supportive global trends
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 237 रुपये बढ़कर 47,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 47,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी। 

विज्ञापन


153 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 153 रुपये बढ़कर 71,421 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 71,268 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,874 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
विज्ञापन


निवेशक के लिए सस्ते में सोना खरीदने का मौका
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (17 मई से 21 मई तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,777 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,770 रुपये बैठती है। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख निर्यात बाजारों में रत्न एवं आभूषण की मांग पटरी पर आ गई है। जीजेईपीसी (रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद) के अनुसार इस साल अप्रैल में रत्न एवं आभूषण का कुल निर्यात बढ़कर 25,226.11 करोड़ रुपये रहा। जेजीईपीसी के आंकड़े के अनुसार इससे पहले अप्रैल 2020 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 273.41 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed