फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today on 17 may 2021 Gold silver gain on strong global trends

सोना-चांदी: आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में 936 रुपये का उछाल, जानिए दाम

Mon, 17 May 2021 04:28 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 17 May 2021 04:28 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 348 रुपये बढ़कर 47,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी 936 रुपये बढ़कर 71,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today on 17 may 2021 Gold silver gain on strong global trends
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने और चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 348 रुपये बढ़कर 47,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 47,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी। 

विज्ञापन


936 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 936 रुपये बढ़कर 71,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 70,374 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,853 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.70 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
विज्ञापन


सस्ते में सोना खरीदने का पहला दिन आज
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (17 मई से 21 मई तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,777 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,770 रुपये बैठती है। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी (7.5 फीसदी सीमा शुल्क और 2.5 फीसदी कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर) कर दिया है। आमतौर पर सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed