{"_id":"5f5075ec0362017b95090f31","slug":"gold-silver-price-today-news-update-in-hindi-gold-silver-mcx-prices-rise-again-after-falling-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: दो दिन बाद सोने-चांदी की वायदा कीमत में फिर आई तेजी, जानिए नया भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: दो दिन बाद सोने-चांदी की वायदा कीमत में फिर आई तेजी, जानिए नया भाव
Thu, 03 Sep 2020 10:19 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
सोने चांदी की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.23 फीसदी बढ़कर 50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जबकि चांदी वायदा 0.75 फीसदी बढ़कर 68,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से कीमती धातु की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। बुधवार को सोना वायदा 650 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था, जबकि चांदी की कीमत 2,650 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुई थी। भारत में सोने की कीमतें पिछले महीने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो पिछले सत्र में 1.4 फीसदी की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतें सपाट थीं। वैश्विक आर्थिक सुधार की चिंताओं के बीच हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,944.58 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी निजी नियोक्ताओं ने अगस्त में उम्मीद से कम श्रमिकों को काम पर रखा।
विज्ञापन
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी लुढ़ककर 27.48 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 906.69 डॉलर और पैलेडियम 0.3 फीसदी गिरकर 2,241.10 डॉलर पर आ गया।
इसलिए प्रभावित हुआ दाम
मजबूत अमेरिकी डॉलर ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला। डॉलर इंडेक्स, जो छह मुद्राओं के खिलाफ डॉलर के प्रदर्शन को मापता है, 92.852 तक पहुंच गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारक के लिए सोना महंगा हो गया। दूसरी ओर, अतिरिक्त अमेरिकी प्रोत्साहन से भी सोने को समर्थन मिला। मालूम हो कि सोना राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय एक सुरक्षित निवेश माना जाता है।