{"_id":"60add89a8ebc3e29c42ad2eb","slug":"gold-silver-price-today-may-26-2021-mcx-prices-edged-higher-in-indian-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना-चांदी: वायदा कीमत में फिर आया उछाल, दो महीनों में 5000 रुपये महंगा हुआ सोना","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना-चांदी: वायदा कीमत में फिर आया उछाल, दो महीनों में 5000 रुपये महंगा हुआ सोना
Wed, 26 May 2021 10:41 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 26 May 2021 10:41 AM IST
सार
आज सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 49,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.7 फीसदी बढ़कर 72622 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 49,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.7 फीसदी बढ़कर 72622 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.62 फीसदी और चांदी 0.51 फीसदी महंगी हुई थी। मार्च में, भारत में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। कीमतों में हालिया सुधार के बावजूद, सोने की दरें पिछले साल के उच्चतम 56200 रुपये से काफी नीचे हैं। दो महीनों में सोना 5000 रुपये चढ़ा है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 0.4 फीसदी बढ़कर 1,906.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 27.99 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.8 फीसदी बढ़कर 1,200.69 डॉलर पर रहा।
विज्ञापन
सोने के व्यापारियों को इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिका के शुरुआती बेरोजगार दावों, जीडीपी, लंबित घरेलू बिक्री के आंकड़ों क इंतजार है। एशियाई इक्विटी बाजार आज ज्यादातर ऊंचे स्तर पर थे, जबकि बिटक्वाइन 40,000 डॉलर तक चढ़ गया था।
विज्ञापन
सोने में निवेश का मौका
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,842 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,420 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,792 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 47,920 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।