फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today may 20 2021 MCX Gold prices today fall silver rates down for 3rd day

Gold Silver Price: सोना-चांदी: सोने की वायदा कीमत में गिरावट, लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई चांदी

Thu, 20 May 2021 10:44 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 20 May 2021 10:44 AM IST
सार

सोना वायदा 0.32 फीसदी गिरकर 48,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.4 फीसदी गिरकर 72073 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today may 20 2021 MCX Gold prices today fall silver rates down for 3rd day
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.32 फीसदी गिरकर 48,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.4 फीसदी गिरकर 72073 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी में लगातार तीन दिनों से गिरावट देखी जा रही है। पिछले सत्र में सोना तीन माह के उच्चतम स्तर पर, 48700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 1,869.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रहा था। बुधवार को सोना करीब चार माह के उच्चतम स्तर पर, 1,889.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 27.66 डॉलर प्रति औंस पर थी। प्लैटिनम 0.2 फीसदी ऊपर 1193.32 डॉलर पर रहा।
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स मंगलवार के 1,035.93 टन के मुकाबले बुधवार को 0.5 फीसदी गिरकर 1,031.27 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ते में सोना खरीदने का मौका
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (17 मई से 21 मई तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,777 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,770 रुपये बैठती है। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed