फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today may 18 2021 MCX Gold prices today fall after surging 1100 in 2 days silver rates jump

Gold Silver Price: सोना-चांदी: दो सत्रों में 1100 रुपये महंगा होने के बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में उछाल

Tue, 18 May 2021 10:37 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 18 May 2021 10:37 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी गिरकर 48,437 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें,तो यह 0.9 फीसदी बढ़कर 73960 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today may 18 2021 MCX Gold prices today fall after surging 1100 in 2 days silver rates jump
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो कारोबारी सत्रों में 1100 रुपये महंगा होने के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी गिरकर 48,437 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.9 फीसदी बढ़कर 73960 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोना 1.6 फीसदी यानी 800 रुपये महंगा हुआ था। वहीं चांदी 3.2 फीसदी यानी 2300 रुपये बढ़ी थी। पिछले साल सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचा था। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में तीन माह के उच्चतम स्तर पर सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर डॉलर के बीच सोना तीन माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,868.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 28.23 डॉलर प्रति औंस पर थी। प्लैटिनम 0.2 फीसदी ऊपर 1242.27 डॉलर पर रहा। 
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं ईटीएफ 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स पिछले सत्र के 1,028.36 टन के मुकाबले सोमवार को 0.7 फीसदी बढ़कर 1,035.93 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ते में सोना खरीदने का मौका
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (17 मई से 21 मई तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,777 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,770 रुपये बैठती है। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed