फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today may 17 2021 MCX rates increased

Gold Silver Price: सोना-चांदी: फिर चढ़ी सोने और चांदी की वायदा कीमत, जानिए आज कितना है दाम

Mon, 17 May 2021 10:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 17 May 2021 10:34 AM IST
सार

आज सोना वायदा 0.7 फीसदी ऊपर 48,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 1.2 फीसदी बढ़कर 71,940 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.6 फीसदी बढ़कर 1,852.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today may 17 2021 MCX rates increased
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजारों में आए उछाल से आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.7 फीसदी ऊपर 48,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 1.2 फीसदी बढ़कर 71,940 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले साल सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचा था। पिछले कारोबारी सत्र में सोन में 0.5 फीसदी और चांदी में 0.9 फीसदी का उछाल आया था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में तीन माह के उच्चतम स्तर पर सोना
डॉलर इंडेक्स 90.370 पर सपाट कारोबार करने से पहले 90.293 पर गिर गया था, जिससे अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोना कम महंगा हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना तीन माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हाजिर सोना 0.6 फीसदी बढ़कर 1,852.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 0.9 फीसदी बढ़कर 27.66 डॉलर प्रति औंस पर थी। प्लैटिनम 0.3 फीसदी ऊपर 1228.50 डॉलर पर रहा। 
विज्ञापन


अप्रैल में सोने का आयात उछलकर 6.3 अरब डॉलर पर पहुंचा
देश में घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात अप्रैल में उछलकर 6.3 अरब डॉलर पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार हालांकि आलोच्य महीने में चांदी का आयात 88.53 फीसदी घटकर 1.19 करोड़ डॉलर रहा। आंकड़े के अनुसार सोने का आयात पिछले साल अप्रैल में 28.3 लाख डॉलर (21.61 करोड़ रुपये) था। स्वर्ण आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से आने वाले महीनों में मांग प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ते में सोना खरीदने का मौका
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (17 मई से 21 मई तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,777 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,770 रुपये बैठती है। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed