फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today june 4 2021 gold MCX prices extended decline

Gold Silver Price: दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट

Fri, 04 Jun 2021 11:53 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 04 Jun 2021 11:53 AM IST
सार

आज सोना वायदा 0.12 फीसदी गिरकर 48619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 70722 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today june 4 2021 gold MCX prices extended decline
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले सत्र में आई तेज गिरावट के बाद आज फिर से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.12 फीसदी गिरकर 48619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 70722 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना दो फीसदी सस्ता हुआ था। चांदी की कीमत 2.5 फीसदी प्रति किलोग्राम गिरी थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर से करीब सात हजार रुपये नीचे है। मार्च में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। सोना दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ है और चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट आई है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना मजबूत डॉलर के चलते दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। हाजिर सोना 0.4 फीसदी गिरकर 1,862.68 डॉलर प्रति औंस पर रहा। पिछले कारोबारी सत्र यह दो फीसदी गिरा था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 27.31 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी और प्लैटिनम 0.7 फीसदी गिरकर 1,148.50 डॉलर पर रहा। डॉलर इंडेक्स तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर, 90.543 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश का आखिरी मौका
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (31 मई से चार जून तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,889 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,890 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed