फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today Latest News Update on 10th June 2021 MCX prices extended decline

Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की, जानिए कीमत

Thu, 10 Jun 2021 10:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 10 Jun 2021 10:32 AM IST
सार

सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 49,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 71,507 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Silver Gold Price Today Latest News Update on 10th June 2021 MCX prices extended decline
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

वैश्विक बाजार में आई गिरावट के बाद आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 49,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 71,507 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना सपाट स्तर पर बंद हुआ था  और चांदी 0.9 फीसदी बढ़ी थी। पिछले सप्ताह पांच माह के उच्च स्तर, 49,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने के बाद सोने में गिरावट आई है। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब सात हजार रुपये नीचे है। मार्च में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
मजबूत अमेरिकी डॉलर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.2 फीसदी नीचे 1,885.51 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 27.73 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 1,147.56 डॉलर पर रहा। डॉलर इंडेक्स 90.168 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं स्वर्ण ईटीएफ 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स मंगलवार के 1,037.33 टन के मुकाबले बुधवार को 0.6 फीसदी बढ़कर 1,043.16 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है। भारत में, गोल्ड ईटीएफ में पिछले महीने 288 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह हुआ, जबकि अप्रैल में यह 680 करोड़ रुपये था। केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिए अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा 15 जून रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed