फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold silver price today Gold price falls for fourth consecutive day

Gold Silver Price: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए कितना गिरा भाव

Thu, 24 Sep 2020 05:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Sep 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Gold silver price today Gold price falls for fourth consecutive day
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

गुरुवार को लगातार चौथे दिन भारत में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हुई। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 485 रुपये घटकर 50,418 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

विज्ञापन


2,081 रुपये गिरी चांदी की कीमत
पिछले कारोबार में, कीमती धातु 50,903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की बात करें, तो यह 2,081 रुपये की गिरावट के साथ 58,099 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कल इसकी कीमत 60,180 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा दाम
इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई, जो कि 485 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,854 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे पटेल ने कहा कि यूरोप में सामान्य आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती के बीच सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके अतिरिक्त रुपये में गिरावट से भी कीमत प्रभावित हुई। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 94.42 हो गया। 


दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, SPDR गोल्ड ट्रस्ट में होल्डिंग बुधवार को 0.87 फीसदी गिरकर 1,267.14 टन रही। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed