फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 24 September 2020 latest price updates: Gold MCX prices Gold prices today fall for fourth day in a row

Gold Silver Price: लगातार चौथे दिन लुढ़की सोने-चांदी की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ भाव

Thu, 24 Sep 2020 10:13 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Sep 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today 24 September 2020 latest price updates: Gold MCX prices Gold prices today fall for fourth day in a row
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.45 फीसदी नीचे 49,293 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी वायदा 3 फीसदी घटकर 56,710 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चार दिनों में सोना अब तक 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। पिछले सत्र में सोना 1.9 फीसदी यानी 950 रुपये फिसला था और जबकि चांदी 4.5 फीसदी यानी 2,700 रुपये प्रति किलोग्राम फिसली थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी गिरावट
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। अमेरिकी बेरोजगार दावों के आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क रहे, जबकि मजबूत डॉलर का भी कीमती धातु के भाव पर असर पड़ा।
विज्ञापन


हाजिर सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,858.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यूरोप में आर्थिक मंदी के संकेतों के बीच डॉलर इंडेक्स प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं के मुकाबले आठ सप्ताह के शिखर के करीब था। एक मजबूत अमेरिकी डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना अधिक महंगा बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 2.8 फीसदी गिरकर दो महीने के निचले स्तर, 22.23 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, SPDR गोल्ड ट्रस्ट में होल्डिंग बुधवार को 0.87 फीसदी गिरकर 1,267.14 टन रही।


कोटक सेक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, 'बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों, मिश्रित आर्थिक आंकड़ों, ब्रेक्सिट अनिश्चितता और यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं की बढ़ती चिंताओं से कीमत प्रभावित हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed