{"_id":"5f6d74328ebc3e24f6250854","slug":"gold-silver-price-today-gold-mcx-fall-for-fourth-time-in-5-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Price: पांच दिनों में चौथी बार सस्ता हुआ सोना वायदा, इस सप्ताह 2000 रुपये कम हुई कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Price: पांच दिनों में चौथी बार सस्ता हुआ सोना वायदा, इस सप्ताह 2000 रुपये कम हुई कीमत
Fri, 25 Sep 2020 10:08 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अक्तूबर में सोने का वायदा पांच दिनों में चौथी बार गिरा। आज यह 0.27 फीसदी नीचे 49,771 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 59329 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
इस सप्ताह 2,000 रुपये सस्ता हुआ सोना
पिछले सत्र में, सोने की कीमतें 0.64 फीसदी यानी 300 रुपये बढ़ीं, जबकि चांदी 1.8 फीसदी यानी 1060 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी थी। भारत में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इस सप्ताह सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में सोना मजबूत डॉलर के चलते दबाव में रहा। इस सप्ताह हाजिर सोना 4 फीसदी से अधिक गिरा है। आज इसमें 0.2 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,864.47 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 1.1 फीसदी गिरकर 22.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, प्लैटिनम 0.3 फीसदी नीचे 846.72 डॉलर और पैलेडियम 2,226.44 डॉलर पर सपाट रहा।
विज्ञापन
इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स 1.5 फीसदी ऊपर रहा, जो अप्रैल की शुरुआत के बाद से सबसे अच्छा स्तर है। एक मजबूत डॉलर गोल्ड को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है।
कोटक सेक्योरिटीज ने कहा कि अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज में देरी हो रही है, अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस की नियुक्ति पर राजनीतिक तकरार, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, यूएस-चीन के तनाव और ब्रेक्सिट की अनिश्चितताओं से कीमतें प्रभावित हुई।