फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Today 29 September 2020 latest price updates: Gold and silver MCX price rise

Gold Silver Price: सोने के वायदा भाव में बढ़त, चांदी भी उछली

Tue, 29 Sep 2020 09:59 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 29 Sep 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Gold Price Today 29 September 2020 latest price updates: Gold and silver MCX price rise
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

पिछले सत्र में बढ़त दर्ज करने के बाद भारतीय बाजारों में आज फिर सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.1 फीसदी बढ़कर 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.5 फीसदी बढ़कर 60,730 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में, सोने की कीमतें एक फीसदी यानी 502 रुपये बढ़ गई थीं। चांदी में 1,360 रुपये यानी 2.3 फीसदी की वृद्धि हुई थी। सात अगस्त के 56,200 के अपने उच्च स्तर की तुलना में, सोना 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में चुनौतियों को देखते हुए सोने को निचले स्तर पर समर्थन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, कमजोर अमेरिकी डॉलर ने सोने की कीमतों का समर्थन किया। पिछले सत्र में 1.1 फीसदी बढ़ने के बाद आज हाजिर सोना 0.15 फीसदी बढ़कर 1,883.69 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी आज 0.1 फीसदी गिरकर 23.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 880.56 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी नीचे
पिछले सत्र में तेज गिरावट दर्ज करने के बाद आज प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी नीचे था। एक कमजोर डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सस्ता बनाता है।

कोटक सेक्योरिटीज ने कहा कि, 'आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के समय में गोल्ड को सेफ हेवन एसेट माना जाता है। हालांकि वैश्विक जोखिम में बढ़ोतरी हुई है, अब यूएस डॉलर को पसंदीदा सेफ हेवेन एसेट के रूप में देखा जा रहा है और इसने गोल्ड पर दबाव डाला है।'


गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो में मामूली उछाल देखा गया। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड-एक्सचेंज एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार को 0.16 फीसदी बढ़कर 1,268.89 टन हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed